तुलसी जयंती समारोह में डीवीसी डीएसटीपीएस के प्रतिभागी व रचनाकार सम्मानित

अंडाल : 19 अगस्त, 2026 को दुर्गापुर स्टील प्लांट द्वारा नराकास, दुर्गापुर के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह-सह-विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम (योग सेंटर), डीएसपी में किया गया। समारोह में दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र, अंडाल के प्रतिभागियों एवं रचनाकारों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री अनिमेष झा, मुख्य महाप्रबंधक (यातायात), डीएसपी तथा श्री सुकांत भट्टाचार्य, महाप्रबंधक (मा.सं.)-सह-सदस्य सचिव, नराकास, दुर्गापुर ने प्रतिभागियों एवं रचनाकारों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नराकास की छमाही पत्रिका 'दुर्गापुर भारती' के जुलाई, 2026 अंक में प्रकाशित डीएसटीपीएस के रचनाकारों की रचनाओं के लिए भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाँ की विश्वकवि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को समर्पित ग़ज़ल 'आत्मा की धुन' एवं कविता 'स्वच्छ-सुंदर भारत', कनिष्ठ अभियंता श्री आकाश दीप की कविता 'धरती बोल रही हूँ' तथा सहायक ग्रेड-I श्री प्रदीप कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती रूबी मंडल की कहानी 'पीपल का वृक्ष' शामिल हैं।'रामचरितमानस की चौपाइयों में लोकमंगल की भावना' विषय पर निर्णायक डॉ. सुनील कुमार शॉ, असिस्टेंट प्रोफेसर, काजी नजरुल विश्वविद्यालय, आसनसोल तथा संचालक डॉ. आशुतोष तिवारी, वरिष्ठ व्याख्याता, नराकास सचिवालय, डीएसपी के मार्गदर्शन में आयोजित नराकास स्तरीय विचार अभिव्यक्ति प्रतियोगिता के हिंदी भाषी वर्ग में डीएसटीपीएस के प्रबंधक श्री राजेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हे शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। हिंदीतर भाषी वर्ग में डीएसटीपीएस के सहायक ग्रेड-I श्री बासुदेव चक्रवर्ती ने भाग लिया।डीएसटीपीएस के प्रतिभागियों एवं रचनाकारों को मिले इस सम्मान से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में रचनात्मक लेखन तथा हिंदी के प्रति उत्साह का संचार हुआ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?